थाना प्रभारी आदेश कुमार त्यागी ने दी जानकारी होली पर्व पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर नकेल

गागलहेडी थाना प्रभारी आदेश कुमार त्यागी ने दी जानकारी होली पर्व पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर नकेल कसने की पुलिस ने तैयारी कर ली है। अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर पुलिस शिकंजा कसने में जुटी हुई है। होली पर्व पर असामजिक तत्व माहौल खराब करने की फिराक में रहते है। इसके अलावा शराब पीकर होने वाला हुड़दंग भी विवादों का कारण बन जाता है।गागलहेडी थानाध्यक्ष आदेश कुमार त्यागी ने सभी क्षेत्र वासियों से शांति व्यवस्था बनाने की अपील की इसके चलते गागलहेडी पुलिस होली के पर्व पर  चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखेगी।